आज और कल न करें चन्द्र दर्शन, लग सकता है कलंक !

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

हर रोज प्रति पल गणेश जी की पूजा-अर्चना मंगल करने वाली है। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी तिथि से लेकर 10 दिन गणेश विसर्जन तक यह समय विशेष पुण्य प्रदान करने वाला है। पुराणों में कहा गया है जो व्यक्ति

Ganesh Chaturthi chandra darshan: हर रोज प्रति पल गणेश जी की पूजा-अर्चना मंगल करने वाली है। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी तिथि से लेकर 10 दिन गणेश विसर्जन तक यह समय विशेष पुण्य प्रदान करने वाला है। पुराणों में कहा गया है जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति से विघ्नहर्ता की उपासना करता है उसकी सभी तरह की परेशानियों का नाश हो जाता है। नवग्रह के दोष भी इनकी कृपा से समाप्त हो जाते हैं। गणेश उत्सव के 10 दिन बप्पा को मोदक और घी का भोग लगाने से सुख-सौभाग्य बढ़ती है और सभी तरह की रुकावटें खत्म होती हैं। किसी भी तरह का वरदान नहीं बल्कि महावरदान चाहते हैं तो गणेश जी के इस मंत्र का जाप करें-
PunjabKesari Ganesh Chaturthi

नमस्ते योगरूपाय संप्रज्ञातशरीरिणे। असंप्रज्ञातमूध्र्रे ते तयोर्योगमयाय च।

अर्थात- हे गणेश्वर सम्प्रज्ञात समाधि आपका शरीर तथा असम्प्रज्ञात समाधि आपका मस्तक है।

आप दोनों के योगमय होने के कारण योगस्वरूप हैं, आपको नमस्कार है।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi Date 2025 गणेश चतुर्थी तिथि 2025
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से होगी। जो 27 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। चन्द्र दर्शन 26-27 अगस्त को वर्जित रहेगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *