नित्यानंद राय का कांग्रेस और RJD हमला,दोनों ने मिलकर बिहार को बीमार बनाया

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Nityanand Rai attacks Congress and RJD, both together have made Bihar sick

Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मिलकर बिहार को बीमार बनाया और बदनाम किया है।

नित्यानंद राय ने गुरुवार को संपूर्ण क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर कहा कि आज ही के दिन लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस के खिलाफ जयप्रकाश नारायण (जेपी) ने बिहार की धरती से संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों की भावनाओं के विरुद्ध देश में आपातकाल लगाकर जो काम किया था, उसके खिलाफ जेपी ने लोगों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया था, युवा और छात्रों ने जेपी के नेतृत्व में ऐसा आंदोलन खड़ा किया कि कांग्रेस की सत्ता हिल गई। उस आंदोलन में बहुत से छात्रों और युवाओं को बलिदान देना पड़ा।

सत्ता के लोभ में कांग्रेस की गोद में खेलने लगे कई नेता”
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जेपी के नेतृत्व में शामिल होने वाले नेता भी सत्ता के लोभ में कांग्रेस की गोद में खेलने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव भी कांग्रेस की गोद में जा बैठे और जेपी को भी धोखा दे दिया। लोकतंत्र और संपूर्ण क्रांति को भी धोखा दिया। उनके इस धोखे ने साबित कर दिया कि कांग्रेस और राजद की कुंडली एक समान है, जिसमें घोटाला, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और उन्माद है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने मिलकर बिहार को बीमार बनाया और बदनाम किया। उन्होंने कहा कि जेपी को धोखा देने वाले लालू यादव को बिहार कभी माफ नहीं करेगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उसी कुंडली में आते हैं, यह पूरा बिहार अच्छी तरह से जान रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *