प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 11 साल में क्यों नहीं लगी एक भी फैक्ट्री,बिहार को जानबूझकर मजदूरों का राज्य बना रखा है

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Prashant Kishor attacked Prime Minister Narendra Modi and said that

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बिहार को जानबूझकर मजदूरों का प्रदेश बना कर रखा गया है, जिससे यहां से मजदूर गुजरात की फैक्ट्रियों में जाकर मजदूरी कर सकें।

पिछले 11 साल में बिहार में क्यों नहीं लगी एक भी फैक्ट्री?’
किशोर ने गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार में पलायन की समस्या पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि बिहार को जानबूझकर मजदूरों का राज्य बना दिया गया है, जिससे यहां के मजदूर गुजरात के फैक्ट्रियों में जाकर मजदूरी कर सकें। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि पिछले 11 साल के उनके कार्यकाल में बिहार में एक भी फैक्ट्री क्यों नहीं लगी। बड़ी हैरानी की बात है कि कश्मीर हो या तमिलनाडु या गुजरात, बिहार के बच्चे वहां काम कर रहे हैं जबकि ये सभी राज्य बिहार से काफी दूर हैं।

‘हमारे बच्चे 12-15 हजार में काम कर रहे’
जनसुराज के सूत्रधार ने कहा कि ऐसा क्यों है कि पंजाब, हिमाचल के लोग कश्मीर में मजदूर के तौर पर काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के फैक्ट्रियों में तमिल मजदूर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि बिहार के बच्चे वहां जाकर मजदूरी कर रहे हैं। क्योंकि तमिलनाडु के मजदूर 25 हजार रुपए मांगेंगे और हमारे बच्चे वहां जाकर 12-15 हजार में काम कर रहे हैं। इससे साफ है कि नेताओं ने जानबूझकर बिहार को मजदूरों का राज्य बना दिया है जिससे मजदूर बाजार में मजदूरों की दरें कम रहें।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *