बिहार कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
BJP has been giving respect to Kalwar community and will continue to do so: Dr. Dilip Jaiswal

बिहार में जल्द होगा व्यापार आयोग का गठन, जिसमें कलवार समाज को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व: डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा कलवार समाज को सम्मान देती रही है और आगे भी देगी: डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा, ‘ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा मिलेगी’

पटना, 7 जून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज पटना के बीआईए सभागार में आयोजित कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में जल्द ही व्यापार आयोग का गठन होगा, जिसमें कलवार समाज को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।

कलवार इंडिया एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में सभी जिलों से आए बड़ी संख्या में कलवार समाज के लोग उपस्थित हुए। इस सम्मेलन में आए कई लोगों ने प्रमुखता से अपनी बात रखी।

इस सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा कलवार समाज को सम्मान देती रही है और आगे भी देगी। उन्होंने उपस्थित लोगों में कलवार इंडिया एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामना दी।

उन्होंने इस सम्मेलन को संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के विभिन्न पहलुओं पर सारगर्भित संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि यह समाज एकीकृत है और यह समाज राजनीतिक रूप से भी आगे बढ़ना चाहता है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने विश्वास जताते हुए कहा, “ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठित समाज के संकल्प को मजबूती मिलेगी।”

उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी अपने अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करें जिससे यह समाज और मजबूत हो सकेगा।

इस सम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद तरुण कुमार, विनोद जायसवाल, मदन चौधरी, अशोक जायसवाल, डॉ. राजेश रौशन, विशाल और राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *