भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने खगड़िया में प्रभुनारायण धन्ना माधव मेमोरियाल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

खगड़िया पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का अभूतपूर्व स्वागत हुआ

खेल को खेल भावना से खेलना जरूरी है, जीत एक ही टीम को मिलती है: डॉ. दिलीप जायसवाल

एनडीए सरकार शहर से लेकर पंचायत स्तर तक खेल के विकास को लेकर सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 8 जून। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज खगड़िया पहुंचे, जहां मानसी के रेलवे मैदान में आयोजित प्रभुनारायण धन्ना माधव मेमोरियाल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनका परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार और प्रदेश की एनडीए सरकार शहर से लेकर पंचायत स्तर तक खेल के विकास को लेकर सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है। इससे गांव की प्रतिभाओं को भी सामने आने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। हाल ही में बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सफल आयोजन कर हमने यह साबित कर दिया है कि अब बिहार किसी खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर सकते हैं।

उन्होंने ऐसी प्रतियोगिता हमेशा कराने पर बल दिया।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में खेल की भावना से खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत किसी एक ही टीम को मिलती है, लेकिन खेल में खेल की भावना सर्वोपरि है। अगली बार हारने वाली टीम भी विजेता बन सकती है, इसलिए हार से परेशान नहीं होना चाहिए।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने रेलवे मैदान में स्थापित धन्ना-माधव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल के खगड़िया पहुंचने पर सतीश नगर, पथराहा, महेशखूंट और कात्यायनी पेट्रोल पंप के पास हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने सभी का आभार जताया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *