गिरिराज सिंह ने कहा- तेजस्वी को CM बनाने का सपना देख रहे RJD सुप्रीमो,लालू यादव को बताया ‘मगरमच्छ

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Giriraj Singh said- he is dreaming of making Tejashwi the CM

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे (तेजस्वी यादव) को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता पहले ही अपना मन बना चुकी है। वे जानते हैं कि अगर यह ‘मगरमच्छ’ (लालू) फिर से सत्ता में आए, तो अराजकता और भ्रष्टाचार का युग वापस आ जाएगा, जिसे राज्य बर्दाश्त नहीं कर सकता।”

महागठबंधन ‘ठगबंधन’ है- 
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा, “महागठबंधन कोई गठबंधन नहीं है, यह एक ‘ठगबंधन’ है। इसके नेता बिहार के लोगों की सेवा करने की बजाय एक-दूसरे को नीचे गिराने में ज्यादा रुचि रखते हैं।” राजद और कांग्रेस के बीच सत्ता संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन में दूरदर्शिता और एकता का अभाव है और नेतृत्व को लेकर अंदरूनी असमंजस में उलझा हुआ है। गिरिराज सिंह की यह टिप्पणी ऐसी खबरों के बीच आई है, जब कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) अभी तक आगामी चुनावों के लिए सीएम चेहरे को पेश करने पर आम सहमति नहीं बना पाए हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है क्योंकि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन दोनों के नेताओं ने एक-दूसरे पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। गिरिराज सिंह ने मौजूदा डबल इंजन सरकार का भी बचाव किया और इस बात पर जोर दिया कि 2005 से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा किए गए काम सराहनीय हैं। उन्होंने कहा, “राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़कों, निर्माणाधीन चार लेन राजमार्ग और हवाई अड्डों के विकास में काफी सुधार हुआ है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *