निषाद समाज को सशक्त बनाने के लिए भाजपा संकल्पित : डॉ. दिलीप जायसवाल

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
BJP has been giving respect to Kalwar community and will continue to do so: Dr. Dilip Jaiswal

मुजफ्फरपुर में मछुआरा सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, कहा- भाजपा निषाद समाज को अवसर देने के लिए सदैव तत्पर

सभी राजनीतिक दलों ने सहनी समाज को ठगने का काम किया : डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया आह्वान, ‘निषाद समाज आगे बढ़े, हमारा पूर्ण समर्थन’

पटना, 10 जून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज मुजफ्फरपुर पहुंचे और भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वेद व्यास जयंती सह मछुआरा सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निषाद समाज को सशक्त बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर इस सम्मेलन का उद्घाटन किया और जन समूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज तक सभी राजनीतिक दलों ने सहनी समाज को ठगने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि बाबा गरीबनाथ की धरती एवं अमर शहीद जुब्बा सहनी की वीरभूमि मुजफ्फरपुर में निषाद समाज का बड़ा जमावड़ा इस समाज की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा निषाद समाज को अवसर देने के लिए सदैव तत्पर रही है। उन्होंने निषाद समाज से हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर परिश्रम किया जाए तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोग आगे बढ़ें, हमारा पूर्ण समर्थन समाज के सदस्यों के साथ है।

इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित हुए और एनडीए में अपना विश्वास दोहराया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद, मंत्री बिहार सरकार हरि सहनी, विधायक रामसूरत राय, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहनी, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी एवं विवेक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इससे पहले मुजफ्फरपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का सुधा डेयरी चौक पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी एवं विवेक कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद फोरलेन पर भाजपा नेता विशाल सहनी के नेतृत्व में कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्नेहिल सत्कार किया गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *