पुलिस निकम्मी, भ्रष्ट एवं लापरवाह है तो फिर आपके परिवार की सुरक्षा में 159 पुलिसकर्मी कैसे? जद (यू0)

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
If the police is useless, corrupt and careless then what about the safety of your family

पटना 12 जून 2025

जद (यू) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष यादव ने संयुक्त तौर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव के बिहार में अपराध के आंकड़े को लेकर किए ट्वीट पर जमकर निशाना साधा और उसे झूठा एवं मनगढ़ंत बताया।

इस दौरान लालू प्रसाद यादव से पार्टी प्रवक्ताओं ने गंभीर सवाल पूछे:-

1.आपने कहा कि ‘बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी नहीं थी! तो क्या आप और आपके परिवार की सुरक्षा में तैनात 159 पुलिसकर्मियों को हटाएंगे?

2.आपकी सुरक्षा में 01 महिला पुलिसकर्मी, राबड़ी देवी की सुरक्षा में 04 महिला पुलिसकर्मी, तेजस्वी यादव की सुरक्षा में 05 महिला पुलिसकर्मी तैनात है। आपने सभी पुलिसकर्मियों को निकम्मा, भ्रष्ट एवं लापरवाह कहा क्या आपकी सुरक्षा में लगी बेटी का ये अपमान नहीं है?

3.आपने पुलिस को कामचोर एवं भ्रष्ट कहा क्या ये पुलिस बलों का मनोबल तोड़ने का काम नहीं है?

4.पुलिस पर आरोप लगाने से पहले क्या आपने 2023-25 तक की पुलिस कार्रवाई देखी है? 7.19 लाख गिरफ्तारियां, 25,957 हार्डकोर अपराधी, 179 गन फैक्ट्री भंडाफोड़कृक्या ये आंकड़े आपको कामचोर पुलिस के लगते हैं?

5.आपने कहा कि बिहार में 65 हजार हत्याएं हो चुकी हैं। कौन सी रिपोर्ट इसका प्रमाण देती है? क्या ये आंकड़े एससीआरबी, एनसीआरबी के हैं या आपका फर्जीवाड़ा है?

6.क्या आप स्वीकार करते हैं कि 1990 से 2005 तक आपके शासन में 67,249 हत्याएं, 118 नरसंहार, और 5 हजार 243 फिरौती के लिए अपहरण हुए थे? जहानाबाद जेल ब्रेक कांड हुआ था? इन सारे मामलों पर क्या कार्रवाई हुई? अगर कार्रवाई हुई तो आरोपी किस जिले के जेल में बंद हैं? इसपर श्वेत पत्र जारी करें हम भी हर अपराध पर की गई कार्रवाई से लोगों को अवगत कराएंगे।

7.माननीय लालू प्रसाद यादव ने जन्मदिन( जिनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और जिनपर संक्रमण का खतरा रहता है) पर तलवार से केक काटा। क्या तलवार को सेनिटाइज किया गया था? उनके चेहरे पर मास्क तक नहीं लगाया गया था? क्या ये उनके साथ अपराध नहीं है?

8.माननीय लालू प्रसाद यादव से अनुरोध है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार ने मां-पिता भरण पोषण योजना 2007 बनाया है। अगर लालू प्रसाद यादव सक्षम प्राधिकार को आवेदन देते हैं अथवा अपना आवेदन जद (यू0) प्रवक्ता मनीष यादव, (मोबइल नंबर 9162754125) के वाह्ट्सएप नंबर पर भी भेज देंगे। मामले की सक्षम प्राधिकार में जांच करवाकर उनकी देख रेख में लापरवाही करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *