भाजपा कार्यालय में तुरहा समाज की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा – ‘भाजपा सभी के कल्याण के लिए संकल्पित’

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
BJP has been giving respect to Kalwar community and will continue to do so: Dr. Dilip Jaiswal

तुरहा समाज ने एनडीए सरकार के कार्यों को सदा सराहा: डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार के विकास के साथ ही हम सब साथ-साथ आगे बढ़ें: दिलीप जायसवाल

पटना, 12 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आज सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत तुरहा समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में तुरहा समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार में हर समाज के लोगों का अटूट विश्वास रहा है। आज एनडीए की सरकार बिहार के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर काम कर रही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा आप सभी के कल्याण के लिए संकल्पित है। हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी बिहार के विकास के साथ ही हम सब साथ-साथ आगे बढ़ें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर सभी का प्रयास होगा तो हम जल्द ही बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा पाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि तुरहा समाज ने एनडीए सरकार के कार्यों को सदा सराहा है और अपना अमूल्य समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में भी आप सबका यह विश्वास बना रहे। उन्होंने विश्वास देते हुए कहा कि तुरहा समाज की बेहतरी के लिए भाजपा और एनडीए का प्रयास सदैव जारी रहेगा

उन्होंने जोर देकर कहा कि सबके सहयोग से ही बेहतर कल सुनिश्चित हो रहा है। इसी विश्वास को आगे बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 सालों से विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इन सालों में सभी क्षेत्रों में काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए अगला पांच साल काफी महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, सुबोध तुरहा, बबलू तुरहा, सुनील शाह, संदीप तुरहा, जितेंद्र शाह, श्रवण शाह, छोटू तुरहा, मगनदेव शाह, बिरजू शर्मा, दीप्ति कुमारी, शिव तुरहा, बद्री शाह, पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में तुरहा समाज के लोग उपस्थित थे।

#bjpbhihar #NDA #BJPINDIA

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *