मुख्यमंत्री ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, धर्मशाला का भी किया शिलान्यास

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Chief Minister unveiled the statue of Acharya Kishore Kunal

पटना, 12 जून 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महावीर कैंसर संस्थान परिसर

में आचार्य स्व० किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्य स्व० किशोर कुणाल की प्रतिमा का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महावीर कैंसर संस्थान में आचार्य श्री किशोर कुणाल धर्मशाला का भी शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक सह संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, सांसद श्री संजय कुमार झा, सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्री संजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्री रणवीर नंदन, आचार्य स्व० किशोर कुणाल की धर्मपत्नी श्रीमती विनीता कुणाल, आचार्य स्व० किशोर कुणाल के पुत्र श्री शायन कुणाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्याग राजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

#jdu#bjp#nitishkumar

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *