पटना, 16 जून 2025 — एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आज पटना में अपनी नई *शाखा एवं ईस्ट-2 क्षेत्रीय कार्यालय* का भव्य उद्घाटन कर बिहार एवं पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया।
यह नया कार्यालय *सी-ब्लॉक, सिटी सेंटर मॉल, 5वीं एवं 6वीं मंज़िल, अग्निशमन केंद्र के सामने, बुद्धमार्ग, लोडीपुर, पटना – 800001* में स्थित है, जो कंपनी के सेवा विस्तार और ग्राहकों तक प्रभावशाली पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस विशेष अवसर पर शाखा एवं क्षेत्रीय कार्यालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन *श्री नवीन चंद्र झा, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एवं **श्री के. वी. बंगारराजू*, मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager), एसबीआई बैंक पटना सर्कल द्वारा किया गया।
इस समारोह में *एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय प्रमुख श्री अजीत शर्मा* सहित अनेक विशिष्ट अतिथि, व्यवसायिक भागीदार, कर्मचारी एवं ग्राहकगण उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
यह नया कार्यालय खुदरा और कॉर्पोरेट दोनों श्रेणियों के ग्राहकों को अधिक प्रभावी सेवा प्रदान करने में सक्षम होगा और क्षेत्रीय टीम के लिए एक सहयोगात्मक एवं आधुनिक कार्यस्थल उपलब्ध कराएगा। *ईस्ट-2 क्षेत्रीय कार्यालय* अब पूरे बिहार एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालन, निगरानी और व्यापारिक विस्तार का प्रमुख केंद्र बनेगा।
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, जो भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है, अपने वादे *”सुरक्षा और भरोसा दोनों”** के साथ ग्राहकों को भरोसेमंद एवं गुणवत्ता-युक्त बीमा समाधान प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है।
#SBI#SBI General Insurance#Regional Offices

















