पटना 16 जून 2025
जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार की तरफ से जातिगत जनगणना कराने की अधिसूचना जारी करना ऐतिहासिक फैसला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार के इस फैसले से उन विपक्षी दलों को करारा जवाब मिला है जो समाज के शोषितों, वंचितों के कल्याण के नाम पर महज राजनीति करते हैं। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्हें इस देश में करीब छह दशकों तक शासन करने का मौका मिला उन्होंने कभी भी जातिगत जनगणना कराने की नहीं सोची और इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाले रखा।
उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार ने सफलतापूर्वक जातिगत सर्वे करने का काम किया और उनकी आबादी के अनुरूप आरक्षण की सीमा को बढ़ाने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि जातिगत सर्वे के बाद जरुरतमंद 94 लाख परिवार के एक सदस्य को आर्थिक सहायता के तौर पर दो-दो लाख रुपए देने का काम किया जा रहा है जिससे वो कोई स्व रोजगार कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के राज्य में जाति आधारित सर्वे का काम सफलतापूर्वक कराने के माॅडल को अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी अपनाया और सालों से इस देश में जो गैर बराबरी का माहौल है उसे दुरुस्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।
#JDU#RAJEEVRANJAN#जातिगत जनगणना#नीतीश कुमार

















