भारत की ईरान में फंसे अपने नागरिकों के लिए टेंशन बढ़ी; 24×7 हेल्पलाइन जारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
India's tension increases for its citizens trapped in Iran;

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव और लगातार हो रहे हमलों के बीच तेहरान स्थित  भारतीय दूतावास ने आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। इसमें सभी  भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIOs)  से अपील की गई है कि वे  तत्काल दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान एवं मोबाइल नंबर साझा करें।तेहरान में सभी भारतीय नागरिकों से मंगलवार को अनुरोध किया गया कि वे तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें, क्योंकि ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। भारतीय मिशन ने सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (पीआईओ) को भी सलाह दी है कि जो अपने स्वयं के संसाधनों से तेहरान से बाहर जा सकते हैं, वे शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। तेहरान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें।

कृपया इन नंबर पर संपर्क करें: +989010144557; +989128109115; +989128109109 ।” यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है तथा उन्होंने पांचवें दिन भी हमले किए हैं। मौजूदा परिस्थिति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही वापस वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए। ट्रंप ने ईरानियों को तत्कल तेहरान छोड़ने की चेतावनी भी दी। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजराइल में जारी घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *