राजद नेता डॉ. अजीत कुमार यादव भाजपा में शामिल,अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में किया स्वागत

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
RJD leader Dr. Ajit Kumar Yadav joining the BJP.

डॉ.अजीत यादव के भाजपा में आने से शाहाबाद और मगध में भाजपा को एक नई शक्ति मिलेगी: डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का तंज, ‘यादव समाज के सबसे अधिक एमएलए, एमपी भाजपा में, लेकिन लोग माहौल बनाते हैं कि इस समाज पर उनका ही अधिकार

भाजपा यादव समाज के लोगों को हृदय से सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है: डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 27 जून। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में जहानाबाद निवासी राजद नेता डॉ. अजीत कुमार यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा में आने वाले राजद नेता डॉ. अजीत कुमार यादव सहित अन्य लोगों का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. यादव की शाहाबाद और मगध की धरती पर समाजसेवी के रूप में अलग और बड़ी पहचान है। ऐसे वरिष्ठ नेता आज राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, यह बड़ी प्रसन्नता की बात है।

इस मिलन समारोह में प्रखंड अध्यक्ष वार्ड संघ, काको सीताराम यादव, विकास यादव, रौशन वर्मा, सन्नी कुमार, विकास कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अभिमन्यु कुमार यादव, मनीष कुमार, चंदन कुमार, प्रकाश कुमार, गुड्डु कुमार सहित अनेक लोगों ने भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. अजीत यादव के पिता स्व. सुरेश सिंह यादव 1977 से 1991 तक कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। 1991 से 2018 तक राजद में रहे। 2000 में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले नगर परिषद के सदस्य भी बने।

उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि डॉ. अजीत यादव के भाजपा में आने से शाहाबाद और मगध में भाजपा को एक नई शक्ति मिलेगी और इनके राजद को छोड़कर आने से एक नया माहौल बनेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज भाजपा में यादव समाज के सबसे अधिक विधायक और सांसद हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा माहौल बनाते हैं कि यादव समाज पर उनका ही अधिकार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता यादव समाज के सभी घरों में जाकर यह बताएंगे कि उनके सच्चे हितैषी भाजपा है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के वंशज भाजपा के साथ ही रहेंगे। यादव समाज के नेताओं से मिलकर भाजपा यह भी बताने की कोशिश करेगी कि अगर यादव समाज को किसी पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है तो वह भाजपा है।

उन्होंने यादव समाज के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आज कुछ दल यादवों को लेकर भले एकाधिकार की बात करती हो, लेकिन भाजपा यादव समाज के लोगों को हृदय से सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है।

इस दौरान उन्होंने केन्द्र के कई मंत्रियों और बिहार के कई विधायकों, सांसदों, एमएलसी का नाम लेते हुए कहा कि अधिकांश यादव समाज के नेता भाजपा के साथ हैं और कोई दल यादव समाज ढिंढोरा पीटता है कि यादव हमारे साथ हैं।

यादव समाज भाजपा और इस देश की विचारधारा के साथ है। भाजपा यादव समाज के अधिकांश लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी।

इस समारोह में प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, एमएलसी अनिल शर्मा, प्रमोद चंद्रवंशी सहित कई लोग भी मौजूद थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *