लालू सामाजिक न्याय के नहीं, भ्रष्टाचार के प्रतीक: सम्राट चौधरी

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Lalu is not a symbol of social justice but a symbol of corruption: Samrat Chaudhary

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय के नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है।

लगाए गए प्रमुख आरोप:

  • चारा घोटाला: चौधरी ने चारा घोटाले में लालू प्रसाद की संलिप्तता का जिक्र किया, जिसके कारण उन्हें दोषी ठहराया गया।
  • ज़मीन के बदले नौकरी: उन्होंने लालू पर रेलवे मंत्री रहते हुए “ज़मीन के बदले नौकरी” देने का आरोप भी लगाया।
  • पारिवारिक राजनीति: चौधरी का आरोप है कि लालू यादव ने सामाजिक न्याय के नाम पर सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए काम किया, न कि बिहार की जनता के लिए। उन्होंने लालू प्रसाद को एक ऐसा व्यक्ति बताया जो सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगा रहता है।

सम्राट चौधरी ने यह भी दावा किया कि वे लालू प्रसाद के अत्याचारों की वजह से ही राजनीति में आए हैं। उन्होंने लालू-राबड़ी शासन को बिहार में डर और भ्रष्टाचार का प्रतीक करार दिया।

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं।

पटना, 17 अगस्त। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा को नौटंकी बताया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के जरिए ‘चोर चोर मौसेरे भाई’ आपस में मिले। एक ने देश को लूटा और दूसरे परिवार ने बिहार को लूटने का काम किया।

पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक नेता कह रहे हैं कि एसआईआर के जरिए वोटों की चोरी हो रही है और एक नेता ‘जननायक’ बनने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार की जनता जानती है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हुए, जेपी हुए। ये राहुल गांधी बिना मेहनत के जननायक बनना चाहते हैं। यह बिहार के लिए हंसी की बात है। उन्होंने कहा कि यह बिहार के जननायक का अपमान है।

इस दौरान एक तस्वीर दिखाते हुए उप मुख्य्मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह तस्वीर बूथ कैप्चरिंग की है । यह दिखाती है कि सोनिया गांधी, स्वर्गीय राजीव गांधी और राजेश खन्ना एक ही बूथ पर सब लोग बैलेट डाल रहे हैं। यह तस्वीर खुद कांग्रेस ने जारी की है। उन्होंने कहा कि ये बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि श्रीबाबू प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कई नेताओं के नाम गिनाते हुए कहा कि यहां सामाजिक न्याय अभी स्थापित नहीं हुआ। कुछ लोग कहते हैं लालू यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं, लेकिन सही में ये तो भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं।

उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि लालू यादव जब राजनीति में नहीं थे तब कई ऐसे नेता थे जो सामाजिक न्याय के योद्धा रहे। भगवतिया देवी, जो पत्थर तोड़ती थीं, उनको लेकर भी भ्रम फैलाया गया कि लालू यादव ने उन्हें राजनीति में लाया, जबकि ये लालू यादव के पहले ही विधायक बन गई थीं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी की यात्रा घुसपैठियों को बचाने के लिए की जा रही है, जो पूरा देश जानता है। 2003 में जब एसआईआर हुआ था, तब भी लाखों लोगों के नाम काटे गए। यह यात्रा सिर्फ नौटंकी है। उन्होंने कहा कि अगर आज बिहार गरीब और पिछड़ा है, तो उसके लिए कांग्रेस या लालू परिवार जिम्मेदार है। लालू यादव ने चारा खाने का काम किया तो अराजकता फैलाने का भी काम किया।

उन्होंने कहा कि अब तो पंजीकृत अपराधी लालू यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी हैं। जो व्यक्ति भ्रष्टाचारी का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा शुरू करता है, वह जनता की भलाई कैसे कर सकता है?

चुनाव आयोग ने साफ कहा कि 15 दिनों तक अभी ऑब्जेक्शन (शिकायत) ली जाएगी। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से भी आग्रह किया है। लेकिन इन राजनीतिक पार्टियों के पास बूथ प्रबंधन नहीं है, ये बूथ लूटना जानते हैं। बिहार की जनता चुनाव आयोग की समीक्षा को देख रही है। अभी शिकायत दर्ज हो रही है, इसके बाद स्क्रूटनी होगी।

उन्होंने साफ कहा कि आज राजद और कांग्रेस के नेता देश में अराजकता और गुंडागर्दी फैलाकर भ्रष्टाचारियों की सरकार बनाना चाहती हैं।

उन्होंने साफ कहा कि ये संविधान की रक्षा करने वाले नहीं, संविधान विरोधी हैं। ये बिहार के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। इन्हें न चुनाव आयोग पर विश्वास है, न संविधान पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि जनता जिसे चाहेगी, वह पीएम बनेगा। बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार में कौन जीतेगा। बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार आगे बढ़ रहा है।

इस प्रेस वार्ता में बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन और बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *