भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

महापर्व छठ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करना बिहार के लोगों के लिए गर्व की बात: डॉ. दिलीप जायसवाल

लोकआस्था के महापर्व छठ को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने के प्रयास के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन, आभार: डॉ. दिलीप जायसवाल

पीएम मोदी ने मधुबनी की स्वीटी के ‘संकल्प क्रिएशन’ की तारीफ से परंपराओं को आय का साधन बनाने का दिया मंत्र: डॉ. दिलीप जायसवाल

महापर्व छठ और मधुबनी की स्वीटी की चर्चा कर पीएम मोदी ने बिहार को सम्मान दिया: डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 28 सितंबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल समेत तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रेरक प्रसंगों को सुना। इस दौरान लोकआस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने के प्रयास की चर्चा के दौरान लोगों ने तालियां बजाकर केंद्र सरकार के इस पहल की तारीफ की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘मन की बात’ सुनने वालों में भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, सांसद रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, शलभ मणी त्रिपाठी, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, झारखंड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय सहित कई मंत्री भी शामिल रहे।

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड को सुनने के बाद भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनके मन की बात को देश और दुनिया के लोग सुनते हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने आस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने के प्रयास की चर्चा की, यह बिहार के लोगों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने लोकआस्था के महापर्व छठ को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने के प्रयास के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन, आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास करोड़ों बिहारियों के लिए गर्व की बात है। यह प्रयास नए भारत के संकल्पों को स्वर देता है।

भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में मधुबनी की रहने वाली स्वीटी के ‘संकल्प क्रिएशन’ का उल्लेख करते हुए मिथिला पेंटिंग की चर्चा की। उन्होंने वोकल फ़ॉर लोकल के महामंत्र को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज स्वीटी 500 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्होंने अपनी परंपराओं में आय के अनगिनत साधन छिपे होने का मंत्र भी युवाओं को दिया।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि महापर्व छठ और मधुबनी की स्वीटी की चर्चा कर पीएम मोदी ने बिहार को एक बार फिर सम्मान दिया है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो बताते हैं कि अगर परंपरा और इनोवेशन को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो अद्भुत परिणाम मिल सकते हैं।

इस मौके पर बिहार प्रदेश मंत्री भीम साहू, अजय यादव, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, दानिश इकबाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडेय, रणवीर कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता, पीयूष शर्मा, कार्यालय सह मंत्री ज्ञानप्रकाश ओझा, डॉ. सुग्रीव रविदास, रीतेश रंजन, प्रियंवदा केशरी, मयंकेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी पीएम मोदी के मन की बात में उनके प्रेरक प्रसंगों को सुना।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *