भारती जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Press statement by Prem Ranjan Patel.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 24 वर्ष पूरे

दिनांक: 7 अक्टूबर 2025 पटना।
आज हीं के दिन, 7 अक्टूबर 2001 को नरेन्द्र मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी क्षण से उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रसेवा और जनता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। राजकोट विधानसभा से जीतकर जब उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की नई शुरुआत की, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यही व्यक्ति आगे चलकर विश्व के सबसे लोकप्रिय और सफलतम नेता के रूप में उभरेंगे।

गुजरात के विकास मॉडल से लेकर भारत के वैश्विक नेतृत्व तक, मोदी जी की 24 वर्षों की जनसेवा यात्रा समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्रवाद की मिसाल है।
उन्होंने भारत को “विकास से विश्वास” की दिशा दी, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों के सशक्तिकरण का अभियान चलाया।

जब मोदी जी के जनसेवा के 24 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, पूरा देश गर्व और सम्मान के साथ उनके इस ऐतिहासिक योगदान को नमन कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत “विकसित भारत 2047” के संकल्प की ओर तेज़ी से अग्रसर है। सभी भारतीय नागरिकों की ओर से प्रधानामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 24 वर्ष के अद्भुत, प्रेरणादायी और राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *