दूसरे और अंतिम चरण की 122 सीटों पर मतदान जारी, अररिया में कांग्रेस-BJP समर्थकों के बीच झड़प

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Voting underway for the second and final phase of 122 seats; Congress and BJP supporters clash in Araria

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025 Phase 2 Voting) के दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। वहीं, सुरक्षा कारणों से कटोरिया (सुरक्षित) के 121 मतदान केन्द्र, बेलहर…

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025 Phase 2 Voting) के दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। वहीं, सुरक्षा कारणों से कटोरिया (सुरक्षित) के 121 मतदान केन्द्र, बेलहर के 140 मतदान केन्द्र, चैनपुर, चेनारी (सुरक्षित) के 62 मतदान केन्द्र, गोह के 25 मतदान केन्द्र, नवीनगर के 26 मतदान केन्द्र, कुटुंबा (सुरक्षित) के 169 मतदान केन्द्र,औरंगाबाद के 57 मतदान केन्द्र, रफीगंज के 125 मतदान केन्द्र, गुरूआ के 12 मतदान केन्द्र, शेरघाटी के 48 मतदान केन्द्र, इमामगंज (सुरक्षित) के 361 मतदान केन्द्र, बाराचट्टी (सुरक्षित) के 36 मतदान केन्द्र, बोधगया (सुरक्षित) के 20 मतदान केन्द्र, रजौली (सुरक्षित), गोविंदपुर और जमुई जिले की सभी चार सीटें सिकंदरा (सुरक्षित), जमुई, झाझा और चकाई में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा। दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी (Renu Devi) , पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad), पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी (Uday Narayan Choudhary), पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण (Jai Prakash Narayan) यादव सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
  • Bihar Election 2025 Live: बगहा में करीब 15 हजार वोटर्स ने पानी-सड़क- पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया।
  • Bihar Election 2025 Live: कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई
    बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान आज अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस मतदाताओं की पिटाई करने का आह्वान किया था।
  • Bihar Election 2025 Live: दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत 
    बिहार में 1 बजे तक कुल 47.62% वोटिंग
    पश्चिम चंपारण- 48.91%
    पूर्वी चंपारण-48.01%
    शिवहर- 48.23%
    सीतामढ़ी- 45.28%
    मधुबनी- 43.39%
    सुपौल- 48.22%
    अररिया- 46.87%
    किशनगंज- 51.86%
    पूर्णिया- 49.63%
    कटिहार- 48.50%
    भागलपुर- 45.09%
    बांका- 50.07%
    नवादा- 43.45%
  • Bihar Election 2025 Live: अरवल में मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत
  • Bihar Election 2025 Live: भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे मतदाता

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live: प्रशांत किशोर ने डाला वोट
    जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने द्वितीय चरण के तहत मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए, पलायन बंद करने के लिए और भ्रष्टाचार को बंद करने के लिए हर एक वोट जरूरी है। सिर्फ गांवों में बैठकर बात करने से यह नहीं होगा। मतदान केंद्र पर जाकर सही व्यक्ति का चुनाव करें जिससे बिहार में बेहतरी हो… यह जनता का मौका है। आज अगर आप चूक गए तो आपको आगामी 5 वर्षों तक बद्तर स्थिति में जीना होगा… जाएं और सही व्यक्ति का चुनाव करें।”

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live: सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत 
    बिहार में 11 बजे तक कुल 31.38 % वोटिंग
    पश्चिम चंपारण- 32.39%
    शिवहर- 31.58%
    सीतामढ़ी- 29.81%
    कटिहार- 30.83%
    अररिया- 31.88 %
    बांका- 31.91%
    औरंगाबाद- 32.88%
    किशनगंज-  34.79 %
    पूर्वी चंपारण- 31.16%
    शिवहर- 31.58%
    पूर्णिया- 32.94 %
    अरवल- 31.87%
    जमुई- 33.69 %
    नवादा- 29.02%
  • Bihar Election 2025 Live: ई-रिक्शा से वोट करने पहुंचे राजेश राम
    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “देश की अर्थव्यस्था डीजल और पेट्रोल पर निर्भर है। डीजल और पेट्रोल जब महंगा हो रहा है तो देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है… छोटी दूरी को ई-रिक्शा से तय करना चाहिए, जिससे पर्यावरण भी ठीक रहता है और अर्थव्यवस्था भी ठीक रहती है।” द्वितीय चरण के मतदान पर उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अपील करूंगा कि शांतिपूर्ण, सौहार्द से मतदान करें। लोकतंत्र का यह महापर्व है, जिसका आनंद लेते हुए अपनी सरकार चुनें।”

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live: नवादा के वारिसलीगंज क्षेत्र में मतदान केंद्र के पास राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।
  • Bihar Election 2025 Live: LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने किया मतदान
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ दुर्गा चरण हाई स्कूल मतदान केंद्र पर वोट किया।

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live: रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सखरा बूथ संख्या 216 एवं 217 पर महिला एवं पुरुषों की मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है।

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live:  राजद उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने किया मतदान
    बोधगया विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने द्वितीय चरण के मतदान ते तहत अपने परिवार के साथ मतदान किया।
  • Bihar Election 2025 Live: BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने डाला वोट 
    वोट डालने के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास की बयार में मतदाता मतदान कर रहे हैं। फिर से एक बार NDA की सरकार बनाने के लिए यहां के मतदाता ने ठान लिया है। पूरे बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। पूरे बिहार के मतदाता इसका मन बना लिए हैं।”

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live: गयाजी के एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता ने मतदान किया।

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live: सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत
    बिहार में 9 बजे तक कुल 14.55 % मतदान

    पश्चिमी चंपारण- 15.04 %
    औरंगाबाद-15.43 %
    पूर्वी चंपारण-14.11 %
    जमुई- 15.77 %
    कटिहार- 13.77 %
    नवादा- 13.46 %
    पूर्णिया- 15.54 %
    अररिया- 15.34%
    कैमूर- 15.08%
    गयाजी- 15.97%
    अरवल- 14.95 %
    मधुबनी- 13.25  %

  • Bihar Election 2025 Live: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दूसरे चरण के तहत मतदान किया।

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live: शाहनवाज हुसैन ने परिवार के साथ डाला वोट
    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और उनकी पत्नी रेणु हुसैन ने सुपौल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन की पत्नी रेणु हुसैन ने कहा, “मैं शादी के बाद पहली बार यहां वोट डाल रही हूं। मुझे बेहद खुशी है कि बिहार के लोग विकास के लिए वोट कर रहे हैं। 30 साल पहले के सुपौल, जब मैं शादी के बाद पहली बार यहां आई थी, और आज के सुपौल में बहुत अंतर है… मुझे खुशी है कि मैं आज यहां वोट डाल रही हूं। मुझे गर्व महसूस हो रहा है।”

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live: पूर्णिया: बूथ संख्या सात पर सबसे बुजुर्ग दम्पति ने किया मतदान। स्याहियों के निशान दिखा कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हमने भी अपना मत डाला।

    PunjabKesari

  • Bihar Election 2025 Live:  बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपना मतदान किया।
PunjabKesari
  • Bihar Election 2025 Live:  पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया मतदान
    पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत मतदान किया।
  • PunjabKesari
  • Bihar Election 2025 Live:  भाजपा उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने किया मतदान
    बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने दूसरे चरण के तहत मतदान किया। वोट डालने के बाद कृष्णनंदन पासवान ने कहा, “…मैंने मतदान से पहले देवताओं को प्रणाम किया… यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन ज़्यादा देरी नहीं हुई। हरसिद्धि के मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। इसलिए, मैं कह सकता हूं कि मैं 50,000 वोटों के अंतर से जीतूंगा। NDA एक बार फिर बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।”

    PunjabKesari
  • Bihar Election 2025 Live: किशनगंज के रूईधासा बूथ संख्या 329 और सीतामढ़ी के बूथ संख्या 293 पर EVM को ठीक कर दिया गया है और वोटिंग शुरू हो गई है।
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *