गर्लफ्रेंड के साथ फ्लैट में रोमांस कर रहा था शख्स, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा; फिर जो हुआ

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
A man was romancing with his girlfriend in the flat, his wife caught him red handed;

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

प्रेमिका के साथ रह रहा था पति
घटना मेरठ की फूलबाग कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि महिला को अपने पति के व्यवहार पर लंबे समय से शक था। शक की पुष्टि के लिए उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से पति की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। कुछ दिनों की निगरानी के बाद महिला को ठोस सबूत मिल गए और वह अपने परिवार के साथ सीधे उस फ्लैट पर पहुंच गई, जहां उसका पति कथित प्रेमिका के साथ रह रहा था।

पति और उसकी प्रेमिका की जमकर की पिटाई
फ्लैट में पहुंचते ही महिला ने दोनों को साथ देख लिया और गुस्से में आकर पति व उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमिका सफेद कपड़ों में है और बार-बार शख्स के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है, जबकि पत्नी बार-बार उसका पीछा करते हुए हाथ छुड़ाकर उस पर हमला कर रही है। बताया जा रहा है कि पति पिछले दो महीने से उस फ्लैट में प्रेमिका के साथ रह रहा था। जब पत्नी को इसकी जानकारी मिली, तो उसने बिना देर किए सच्चाई उजागर करने का निर्णय लिया और मौके पर पहुंच गई।

PunjabKesari

यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @SachinGuptaUP नामक यूजर ने साझा किया है। इसे अब तक 15 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रिश्तों में अब ईमानदारी की जगह स्वार्थ और धोखे ने ले ली है।” वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, ” लोगो की एक नही होती…यहा एक के लिए दो लड़ रही हैं…घोर कलजुग हैं।”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *