प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर एनडीए की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लें – उमेश सिंह कुशवाहा

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
booth in the state - Umesh Singh Kushwaha

20 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें – ललन सर्राफ
पटना 18 जून 2025

आगामी 21 जून से सभी विधानसभाओं में प्रारंभ होने जा रही पंचायत स्तरीय संगठनात्मक बैठकों की तैयारी को लेकर जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में वर्चुअल माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं विधानसभा प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने की। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रो0 नवीन आर्य चन्द्रवँशी, वरीय नेता श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार एवं मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष मंडल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रत्येक बूथ पर एनडीए की विजय सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब अधिक समय शेष नहीं है, ऐसे में ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ मैदान में उतरना होगा। श्री कुशवाहा ने संगठन के प्रत्येक स्तर पर मजबूत समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना हम सबको मिलकर करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर मतदाता तक सीधा संपर्क बनाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले दो दशकों में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लोककल्याण और समग्र विकास की दिशा में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उन्हें घर-घर पहुँचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना है।

श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की 20 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ राजद शासन के 15 वर्षों में व्याप्त जंगलराज की सच्चाई से भी जनता को अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में हमारे नेता ने जो कार्य किए हैं, वैसा उदाहरण पूरे देश में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

 

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *