पूर्व विधान पार्षद एवं राज्य किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व० सी०पी० सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Chief Minister attended the shraddha ceremony

पटना 19 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना अन्तर्गत दिहुली ग्राम जाकर पूर्व विधान पार्षद एवं राज्य किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व० सी०पी० सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सी०पी० सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद एवं जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज, विधान पार्षद श्री राधाचरण सेठ, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री श्रीमती रेणु कुशवाहा, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य श्री नंदकिशोर कुशवाहा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *