मुख्यमंत्री ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ दैनिक अखबार के पटना संस्करण का किया शुभारंभ

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

पटना, 09 जून 2025 :- मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ दैनिक अखबार के पटना संस्करण का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ दैनिक अखबार के विभिन्न पन्नों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि ‘इंडियन एक्सप्रेस’ दैनिक अखबार के पटना संस्करण का आज शुभारंभ किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस देश का एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक अखबार है। आज के इस अवसर पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह को पटना से प्रकाशन हेतु बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ।

ज्ञातव्य है इंडियन एक्सप्रेस दैनिक अभी तक अहमदाबाद, चंडीगढ़, नई दिल्ली. जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुम्बई, नागपुर पुणे, एवं बड़ोदरा से प्रकाशित किया जा रहा था और पटना से आज इसका शुभारंभ हो गया है।

कार्यक्रम में इंडियन एक्सप्रेस अखबार के संपादक श्री उन्नी राजन शंकर ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

वरीय सहायक संपादक संतोष सिंह ने अपनी पुस्तक ‘जननायकः कर्पूरी ठाकुर बेजुबानों की आवाज’ मुख्यमंत्री को भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, इंडियन एक्सप्रेस अखबार के संपादक उन्नी राजन शंकर, वाईस प्रेसिडेंट प्रदीप शर्मा, वरीय सहायक संपादक श्री संतोष सिंह, अस्सिटेंट वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग गुंजन मेड़, मार्केटिंग हेड बिहार राकेश चौबे उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *