महागठबन्धन के सीएम फेस भी हार रहे चुनाव : सम्राट चौधरी

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Even the CM face of the Grand Alliance is losing the elections: Samrat Chaudhary

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, प्रशासन और बिहारवासियों को धन्यवाद दिया

2010 के चुनाव की तरह लालू यादव परिवार का कोई सदस्य चुनाव जीतकर नहीं आएगा : सम्राट चौधरी

‎बिहार की आम जनता को बधाई, जिसने बिहार की समृद्धि के लिए एनडीए को वोट दिया : सम्राट चौधरी

‎पटना, 6 नवंबर। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद बिहार की जनता, प्रशासन और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया।

‎पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह बिहार के मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान करने का काम किया है, उससे स्पष्ट है कि पिछले चुनाव से चार-पांच प्रतिशत अधिक मतदान होगा।

‎उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों से जो रिपोर्ट आई, उसके मुताबिक 121 सीटों में से करीब 100 सीट एनडीए जीत रही है। इस साल का परिणाम 2010 के चुनाव परिणाम का रिकॉर्ड तोड़ेगा।

‎उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि आज के चुनाव में महागठबन्धन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी चुनाव हार रहे हैं। जिस तरह 2010 के चुनाव में लालू यादव परिवार का कोई सदस्य चुनाव जीतकर नहीं आया था, उसी तरह इस बार भी उनके परिवार का कोई चुनाव जीतकर नहीं आएगा। सभी को चुनाव में हार देखना पड़ेगा।

‎उन्होंने आगे कहा कि बिहार की महिलाएं और नौजवान जिस तरह एनडीए को मतदान किया है, उन सभी को बधाई। उन्होंने एनडीए पर भरोसा किया। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा किया और एनडीए के पक्ष में मतदान किया।

‎उन्होंने बिहार की आम जनता को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि 11 नवंबर को जब शेष सीटों के लिए मतदान होगा, तब भी एनडीए को बहुमत देकर स्थायी सरकार और बिहार को समृद्ध, आर्थिक रूप से बढ़ाने के लिए अपना सहयोग देंगे।

‎आज के इस प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी और एमएलसी संजय मयूख,विधानपार्षद अनिल शर्मा,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *