पटना में होगा शहीद बुद्ध नोनिया जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन: रेणु देवी

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Martyr Buddha Nonia Birth Centenary Celebration will be organized in Patna: Renu Devi

शहीद बुद्ध नोनिया जन्म शताब्दी समारोह 16 जून को, बड़ी संख्या में जुटेंगे नोनिया, बिंद, बेलदार समाज के लोग: रेणु देवी

नोनिया, बिंद, बेलदार समाज को एक कोड में शामिल किया जाए: रेणु देवी

पटना, 14 जून। बुद्ध नोनिया नामक सत्याग्रह मेमोरियल ट्रस्ट भवन के द्वारा 16 जून को पटना के बापू सभागार में शहीद बुद्ध नोनिया जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। बिहार की मंत्री रेणु देवी ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस समारोह में बिहार भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे।

उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस समारोह में प्रदेश के नोनिया, बिंद, बेलदार समाज के बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

मंत्री रेणु देवी ने कहा कि शहीद बुद्ध नोनिया भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे बिहार के बेगूसराय जिले के गढ़पुरा गाँव के निवासी थे। उन्होंने 1930 में गांधी जी के आह्वान पर ब्रिटिश कानून के खिलाफ नमक कर कानून, नमक बनाकर तोड़ा, जो सीधे ब्रिटिश शासन को चुनौती थी और ब्रिटिश सरकार की जड़ें हिला दीं।

उन्होंने कहा कि यह विद्रोह नोनिया समुदाय द्वारा सारण, चम्पारण, पूर्णिया, कटिहार, नालंदा, मुंगेर, गया, पटना, भागलपुर आदि जिलों में संगठित होकर अंग्रेजी शासन के खिलाफ किया गया एक साहसिक वीरतापूर्ण विद्रोह था, जो अंग्रेजों की आर्थिक जड़ें हिला दीं। जिससे ब्रिटिश सरकार ने अहसास कर लिया कि अब भारत हमें छोड़ना ही पड़ेगा। नोनिया जाति के लोग नमक, खाड़ी, शोरा के खोजकर्ता और निर्माता थे।

नोनिया समुदाय पारंपरिक रूप से शोरा उत्पादन और व्यापार से जुड़ा था, जिससे उनकी आजीविका चलती थी। ब्रिटिश सरकार ने व्यापार पर पूर्ण एकाधिकार स्थापित कर लिया, जिससे तंग आकर नोनिया लोगों ने विद्रोह का मार्ग अपनाया।

उन्होंने कहा कि नोनिया, बिंद, बेलदार को एसटी में शामिल किया जाए तथा बुद्ध नोनिया के नाम पर राजकीय अवकाश घोषित हो। बुद्ध नोनिया की राजधानी पटना में एक आदमकद मूर्ति लगाई जाए। इसके अलावा उनके गाँव में भी एक मूर्ति स्थापित की जाए।

नोनिया, बिंद, बेलदार जाति को एक कोड में शामिल किया जाए।

#bjpbihar#Renu Devi#Nonia Birth Centenary Celebration#patna

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *