मंत्री नितिन नवीन का बक्सर दौरा,ब्रह्मपुर विधानसभा के कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Minister Nitin Naveen's visit to Buxar

14.06.25

बक्सर जिला प्रभारी मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार श्री नितिन नवीन जी के दो दिन के बक्सर प्रवास के क्रम में आज दुसरे दिन डुमरांव के अतिथिगृह में भारतीय जनता पार्टी के डुमरांव विधानसभा तथा ब्रह्मपुर विधानसभा के कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया।

बैठक में ब्रह्मपुर विधानसभा और डुमरांव विधानसभा कोर कमेटी में अपेक्षित लोगो में सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा से जिला पदाधिकारी, विधानसभा के प्रदेश पदाधिकारी आदि लोगों ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा की चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए बूथ पर ध्यान देना अति आवश्यक है।

इसलिए आप सभी बूथ मजबूत करने के तहत समाज के सबसे निचले स्तर पर पहुंच कर लोगों को मोदी जी के मार्गदर्शन और नीतिश कुमार जी के नेतृत्व में हो रहे, बिहार के सर्वांगीण विकास,, गांव , गरीब किसान मजदुर हित की योजनाओं और NDA के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

ऐ सच है की हम देश के लिए और देश वासियों के लिए सार्थक कदम उठाते है लेकिन उसको नीचले स्तर पर ढंग से नही रख पा रहें हैं। इसके लिए NDA के सांगठनिक स्वरूप को संयुक्त रूप से पंचायत स्तर तक पहुंचाने की योजनाएं बनाई गई , जिसके तहत पंचायत स्तर पर “”NDA जन चौपाल “” आयोजित करने की योजना बनाई गई !!!
उपस्थित कोर कमेटी के सदस्यों ने भी भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *