भारत-पाकिस्तान के रिश्ते यही दोनों तय करेंगे, इसमें किसी दूसरे की दखलंदाजी नहीं होगी: रविशंकर प्रसाद

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Rahul Gandhi is irresponsible, his language gives support to Pakistan: Ravi Shankar Prasad

राहुल गांधी गैर-जिम्मेदार हैं, उनकी भाषा से पाकिस्तान को सह मिलती है: रविशंकर प्रसाद

पाकिस्तान में आतंकवादियों का संचालन वहां की सेना करती है: रविशंकर प्रसाद

पटना, 14 जून। पाकिस्तान को आतंकियों के पनाहगार बनाए जाने को बेनकाब करने के लिए सरकार ने कई प्रतिनिधिमंडल दुनिया के कई देशों में भेजे थे। विभिन्न देशों का दौरा करने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य वापस भारत लौट आए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद भी यूरोप के कई देशों में गए और भारत का पक्ष मजबूती से रखते हुए पाकिस्तान को बेनकाब करने की कोशिश की।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष दायित्व दिया था, हम भी यूरोप के दौरे पर गए थे। अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल में कई दलों के नेता थे। हमारी यात्रा फ्रांस से शुरू हुई। सभी लोगों का एक ही लक्ष्य था कि पाकिस्तान को बेनकाब करना है। सभी देशों ने एक स्वर में पहलगाम की घटना की निंदा की।

उन्होंने आगे कहा कि हम बताने गए थे कि अगर एक अमेरिकी और यूरोपीय नागरिक की जान की कीमत है, तो एक निर्दोष भारतीय की भी जान की कीमत है। आतंकवाद से मारा जाएगा तो कार्रवाई होगी। फ्रांस से यात्रा शुरू हुई, इसके बाद हम लोग रोम गए। इसके अलावा कई देशों में गए। हम लोगों ने वहां स्पष्ट किया कि हम लोग नागरिकों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान की समस्या है कि वहां के जनरल पाकिस्तान चला रहे हैं। सेना अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए आतंकवादियों का दुरुपयोग करती है। ये न जनता के चुने हुए हैं, न जनता के उत्तरदायी हैं।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब अमेरिका ओसामा बिन लादेन को मारने 12 हजार किलोमीटर जा सकता है, तो हम चार सौ किलोमीटर क्यों नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने रात को ऑपरेशन किया और सुबह बताया भी। जब हमने एयर डिफेंस बर्बाद कर दिया, तब पाकिस्तान घुटनों पर आया। तब पाकिस्तान ने फोन किया।

भारत आज चौथी आर्थिक अर्थव्यवस्था बन गया है। पाकिस्तान में चुना हुआ पीएम नहीं। क्या हम जनरल से बात करें?

उन्होंने कहा कि जनता और नेता अपना देश बनाते हैं। पाकिस्तान की सेना ने अपने लिए पाकिस्तान बनाया। पाकिस्तान आज जनरल की दुकान बन गया है। दुनिया ने सराहा है कि आतंकवाद और देश की एकता के मुद्दे पर सब एक हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने यहां साफ किया कि भारत का रुख बहुत स्पष्ट है कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते यही दोनों तय करेंगे, इसमें किसी दूसरे की दखलंदाजी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश देश भारत से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं।

पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में किसी भी पार्टी की सरकार रही हो, सबने पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते के लिए कोशिश की, लेकिन बदले में हमें क्या मिला?

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें विदेश नीति की समझ है? राहुल को पता नहीं है, उनके फालतू सवाल से पाकिस्तान को सह मिलती है। राहुल गांधी गैर-जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का रिश्ता सिर्फ भारत तय करेगा, बल्कि कोई और देश नहीं तय कर सकता है।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, रणवीर कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता उपस्थित रहे।

#bjpbihar#Ravi Shankar Prasad#Rahul Gandhi

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *