राजा रघुवंशी की तो बहन भी निकली ‘बेवफा’,भाई के नाम पर कर रही मोटी कमाई

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Raja Raghuvanshi's sister also turned

जमाने के हालात को देखकर यह कहावत याद आ ही जाती है कि “खून के रिश्ते पानी के हो गए हैं” यानी कि पारिवारिक रिश्ते अब उतने मजबूत नहीं रहे जितने पहले हुआ करते थे। अब इंदौर के राजा रघुवंशी के मामले को ही देख लीजिए, जहां एक तरफ पत्नी ने उन्हें शादी करने की खौफनाक सजा दी थी, वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन भी अपने भाई के नाम पर अपनी कमाई करने में जुटी हुई है।

PunjabKesari
जब देश राजा रघुवंशी की क्रूर हत्या का शोक मनाता है, तब उनकी बहन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिल लगाने में लगी हुई थी। राजा और साेनम के हनीमून से गायब होने की खबरों की बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी की वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही थी। राजा की बहन श्रस्ती रघुवंशी ने अपने पेज पर अपनी भाई की शादी के कई वीडियो शेयर किए। सृष्टि एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

PunjabKesari
पहले तो  सृष्टि भाई के निधन के बाद गहरे सदमे और इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर करती नजर आई, फिर अचानक  उसके अकाउंट पर स्पा, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और अन्य ब्रांड्स के प्रमोशन्स भी शुरू हो गए। ऐसे में लोगों का कहना है कि   सृष्टि अपने भाई की मौत के ग़म को दिखावा बनाकर, उसी नाम और भावनाओं का फायदा उठाकर व्यूज और लाइक बटोर रही है।

PunjabKesari
एक सोशल मीडिया यूजर ने सृष्टि की इंस्टा पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि अपने भाई की मौत का इस्तेमाल फेमस होने के लिए कर रही है। एक अन्य ने लिखा- यह भाई की मौत से पैसे, व्यूज और फॉलोअर्स कमा रही थी। शर्मनाक…क्या सोशल मीडिया भाई के खोने का शोक मनाने के लिए है?”सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कमेंट्स में कई लोगों ने सृष्टि के इस व्यवहार को इंसानियत के खिलाफ बताया है और सवाल उठाए हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *