मुख्यमंत्री ने पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का किया लोकार्पण, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
The Chief Minister inaugurated 520 four-wheelers

पटना 19 जून 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया और इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी।

कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच श्री सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय श्री कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग श्री अजिताभकुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पुलिस महानिदेशक, पटना रेंज श्रीमती गरिमा मलिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *