दिनदहाड़े बाइक सवार 2 युवकों को गोलियों से भूना,सड़क पर खूनी खेल!

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Two bike riders were shot dead in broad daylight

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली सिंघाड़ा मार्ग की है। युवकों की पहचान सोनू कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह जब कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क के किनारे इन दोनों के शव को देखा। शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मौके से पुलिस ने 9 से 10 की संख्या में गोली का खोखा बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों को सिर में सटाकर गोली मारी गई है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *